Get App

डीलिंग रूम्स में आज इस बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, इस दिग्गज पीएसयू शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश

Dealing Room Check: Axis Bank पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 1020-1030 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 5:40 PM
डीलिंग रूम्स में आज इस बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक में हुई जोरदार बाईंग, इस दिग्गज पीएसयू शेयर में डीलर्स हुए बेयरिश
BHEL पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज इस पीएसयू सेक्टर की कंपनी के शेयर में गिरावट आ सकती है। फरवरी सीरीज में लॉन्ग कटे हैं। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 185-190 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - आज बाजार में IT, मेटल और NBFC शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 परसेंट नीचे नजर आया। LTTS 5 परसेंट से ज्यादा गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही एम्फैसिस, पर्सिस्टेंट और विप्रो भी 3-4% नीचे दिखाई दिये। वहीं मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स में भी कमजोरी देखने को मिली। चुनिंदा फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। नोमुरा और मैक्वायरी की रिपोर्ट के बाद ग्लेनमार्क फार्मा, लॉरेस लैब्स में 3-4% की मजबूती नजर आई। वहीं बर्नस्टीन और जैफरीज की बुलिश रिपोर्ट से M&M करीब 2% ऊपर दिखाई दिया। आयशर भी डेढ़ परसेंट ऊपर दिखाई दिया। इधर डीलर्स ने आज एक्सिस बैंक (Axis Bank) और भेल (BHEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

Axis Bank

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 1020-1030 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

BHEL

सब समाचार

+ और भी पढ़ें