Dealing Room Check: - ऑटो शेयरों की रफ्तार पर आज ब्रेक लगता दिखा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला। हीरो मोटो और आयशर मोटर्स करीब दो परसेंट फिसले। इसके साथ ही FMCG, NBFCs और कैपिटल गुड्स में भी दबाव नजर आया। वहीं मेटल शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। डिफेंस और रेलवे शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही। कोचीन शिपयार्ड 6 परसेंट से ज्यादा टूटा। वहीं HAL, मझगांव डॉक और भारत डायनेमिक्स में भी कमजोरी दिखाई दी। उधर RITES, टीटागढ़ रेल और रेलटेल भी 4-6 परसेंट फिसल गये। कमजोर बाजार में भी कोल इंडिया ने दम दिखाया। शेयर करीब तीन परसेंट की उछाल के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। दो सब्सिडियरीज BCCL और CMPDI के IPO की तैयारियों से शेयर में जोश दिखाई दिया। इधर डीलर्स ने आज गेल (GAIL) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
