Dealing Room Check: - मार्केट में आज IT शेयरों का हाल सबसे ज्यादा बेहाल रहा। इंडेक्स करीब 4% फिसल गया। 200 DMA तोड़ने के 4 दिन के अंदर 3 हजार प्वाइंट गंवा दिये। विप्रो, टेक महिंद्रा और परसिस्टेंट सिस्टम्स में 5-6% तक की गिरावट देखने को मिली। मेटल और ऑटो शेयरों का भी बुरा हाल नजर आया। बाजार में वायदा के नए खिलाड़ियों की जमकर पिटाई हुई। पतंजलि फूड्स 9% टूट गया। टाटा टेक भी 6% फिसलकर अब तक के निचले स्तर पर पहुंचा। टीटागढ़ और IREDA भी 5-8% गिरे। IIFL फाइनेंस पर भी दबाव नजर आया। बाजार में भारी गिरावट से कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर भी टूट गये। BSE 10% फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। MCX भी 7% गिरा। इसके साथ ही एंजेल वन, CDSL और CAMS में भी तेज गिरावट देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) और हैवेल्स (Havells) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।