Get App

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज पीएसयू स्टॉक में हुई खरीदारी, टाटा ग्रुप के इस शेयर में भी कराई बाईंग

Dealing Room Check: SAIL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 155-156 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 07, 2024 पर 11:45 PM
Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज पीएसयू स्टॉक में हुई खरीदारी, टाटा ग्रुप के इस शेयर में भी कराई बाईंग
TATA POWER पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 455-465 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है

Dealing Room Check: मोदी 3.0 में तेज रिफॉर्म और मजबूत सरकार की उम्मीद में बाजार में तूफानी तेजी दिखी। सेंसेक्स ने नया हाई छुआ। निफ्टी भी 23200 के पार निकला। निफ्टी बैंक भी फुल जोश में नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% से ज्यादा की तेजी दिखी। लगातार आठवीं बार मॉनेटरी पॉलिसी में RBI ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा। इस साल का GDP अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% किया। 5 साल बाद ECB के दरें घटाने से IT सेक्टर दौड़ा। निफ्टी IT इंडेक्स 3 परसेंट से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। इंफोसिस, विप्रो, कोफोर्ज में 4% से ज्यादा का उछाल नजर आया। रियल्टी शेयरों में लगातार तीसरे दिन फुल जोश नजर आया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.5 परसेंट ऊपर चढ़ गया। शोभा, सनटेक, ब्रिगेड में 7-8 परसेंट की जोरदार तेजी दिखाई दी। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज सेल और टाटा पावर के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सेल (SAIL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज मेटल शेयरों में निवेशकों ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 155-156 रुपये का लक्ष्य दिखना संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें