Dealing Room Check: - डिफेंस शेयरों में तेजी जारी देखने को मिली। GE से इंजन सप्लाई शुरू होने से HAL में 4 परसेंट की तेजी नजर आई। मॉर्गेन स्टैनली भी शेयर पर बुलिश हुआ। इन्होंने ने इसे ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट लिस्ट में डाला है। इधर रक्षा मंत्रालय से 4,362 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने से भारत डायनॉमिक्स 3 परसेंट ऊपर कारोबार करता दिखा। NCLT से एनर्जी कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी मिलने से सीमेंस इंडिया 7 परसेंट ऊपर चढ़ गया। सीमेंस के शेयर होल्डरों को 1 के बदले सीमेंस एनर्जी का 1 शेयर मिलेगा। इधर दूसरे कैपिटल गुड्स शेयरों में भी खरीदारी नजर आई। कमिंस इंडिया और ABB भी 3-3 परसेंट तक ऊपर चढ़ गये। जोमेटो, स्विगी को लेकर 2 दिन में 2 निगेटिव रिपोर्ट के चलते दोनों शेयर 3 परसेंट तक टूट गये। इधर डीलर्स ने आज एचपीसीएल (HPCL) और संवर्धन मदरसन (Samvardhana Motherson) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।