Dealing Room Check: - पेंट सेक्टर में बड़ी डील हुई। JSW पेंट ने Akzo नोबेल को 9400 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए करार किया। Akzo नोबेल के भारतीय प्रोमोटर अपनी पूरी 75% हिस्सेदारी बेचेंगे। इसका ओपन ऑफर करीब 3415 रुपये के भाव में आएगा। इस सौदे के बाद Akzo नोबेल 7 परसेंट भागा। टैरिफ बढ़ने की उम्मीद से गैस शेयर दौड़े। MGL, गुजरात गैस और GSPL में 4-5 परसेंट का उछाल देखने को मिला। उधर रिलायंस भी करीब डेढ़ परसेंट मजबूत हुआ। JEFFERIES के मुताबिक PNGRB की अगली बैठक में टैरिफ बढ़ोतरी संभव है। अदानी ग्रुप के शेयरों मे चौतरफा तेजी देखने को मिली। अदाणी एंटरप्राइजेज करीब 3 परसेंट भागा। निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। उधर अदाणी गैस वायदा में सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर बना। अदाणी ग्रीन और अदाणी पावर में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज एशियन पेंट्स (Asian Paints) और आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
