Dealing Room Check: - सरकारी कंपनियों और रियल्टी शेयरों में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़े। सरकारी कंपनियों में NTPC, पावरग्रिड, PFC, BHEL में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। लेकिन फार्मा स्टॉक्स में आज मुनाफावसूली देखने को मिली। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज अच्छी रौनक देखने को मिली। नुवामा की बुलिश रिपोर्ट से BSE में तेजी की बहार देखने को मिली। शेयर में 5% से ज्यादा का उछाल नजर आया। वहीं अच्छे नतीजों के बाद HDFC AMC भी करीब 5% दौड़ गया। टेलीकॉम शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली। ये 6% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इंडस टावर भी 4% से ज्यादा चढ़ा। इसके साथ ही भारती एयरटेल में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) और इंडियन होटल्स (INDIAN HOTELS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।