Dealing Room Check: - कैपिटल गुड्स, रियल्टी में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट चढ़े। कैपिटल गुड्स में पॉलीकैब, वोल्टास और BHEL तीन से चार परसेंट दौड़े। इसके साथ ही मेटल और PSUs में भी रौनक नजर आई। अमेरिका और यूरोप के लिए कैपजैमिनी के कमजोर OUTLOOK से भारतीय IT शेयरों पर भी दबाव दिखाई दिया। IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसला। LTIM 3% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही TCS, इंफोसिस और टाटा एलेक्सी में भी दबाव देखने को मिला। यूरोपीय यूनियन ने रूस से इंपोर्ट होने वाले स्टील और एल्युमीनियम पर sanction लगाया।, EU का फैसला भारतीय मेटल कंपनियों के लिए पॉजिटिव रहा जिससे नाल्को, हिंदुस्तान कॉपर, NMDC और SAIL में तीन से चार परसेंट की तेजी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज हिंडाल्को (HINDALCO) और एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।