Dealing Room Check: - ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस शेयरों में विस्फोटक तेजी जारी नजर आई। भारत डायनैमिक्स, मझगांव डॉक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लाइफ टाइम हाई पर पहुंचते हुए दिखाई दिये। कोचीन शिपायार्ड और गार्डन रीच भी 12 परसेंट दौड़ गये। HAL में भी 5 परसेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली। डिफेंस बजट बढ़ने की उम्मीद में इस शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। बाजार की एक और पुरानी थीम रेलवे में भी बुलेट वाली रफ्तार रही। आज टीटागढ़ वैगन्स 13 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। आईआरएफसी, इरकॉन, राइट्स, रेल विकास निगम में 7-10 परसेंट तक की तेजी दिखी। शेयर बाजार में तेजी से स्टॉक मार्केट से जुड़े शेयरों में भी पंख लगे। एंजेल वन 8 परसेंट तेजी के साथ वायदा का दूसरा टॉप गेनर बना। सीडीएसएस, एमसीएक्स, कैम्स भी 5 परसेंट दौड़े। इधर डीलर्स ने आज केनरा बैंक (Canara Bank) और आईईएक्स (IEX) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।