Dealing Room Check: - मार्केट में आज चुनिंदा ऑटो, NBFC, FMCG और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऑटो शेयरों में M&M करीब तीन परसेंट की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। अशोक लेलैंड भी ऊपर नजर आया। उधर गोल्डमैन सैक्स की खरीदारी की राय से भारती एयरटेल 2 परसेंट चढ़ा। टाटा कैपिटल के IPO को बोर्ड मंजूरी से टाटा इनवेस्टमेंट का शेयर 6 परसेंट से ज्यादा दौड़ा। अदाणी ग्रुप शेयरों में आज खरीदारी का मूड दिखाई दिया। अदाणी पावर करीब 9% उछला। वहीं अदाणी ग्रीन भी 3% चढ़कर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट और अदाणी टोटाल में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) और डाबर (Dabur) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 228-232 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने डाबर (Dabur) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की तरफ से शेयर में खरीदारी नजर आई है। डीलर्स की इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 525-530 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)