Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Ashok Leyland पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इन ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 228-232 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Feb 25, 2025 पर 5:14 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज ऑटो और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
Dabur पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज इस रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी के शेयर में तेजी आ सकती है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 525-530 रुपये तक लक्ष्य दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - मार्केट में आज चुनिंदा ऑटो, NBFC, FMCG और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऑटो शेयरों में M&M करीब तीन परसेंट की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर बना। अशोक लेलैंड भी ऊपर नजर आया। उधर गोल्डमैन सैक्स की खरीदारी की राय से भारती एयरटेल 2 परसेंट चढ़ा। टाटा कैपिटल के IPO को बोर्ड मंजूरी से टाटा इनवेस्टमेंट का शेयर 6 परसेंट से ज्यादा दौड़ा। अदाणी ग्रुप शेयरों में आज खरीदारी का मूड दिखाई दिया। अदाणी पावर करीब 9% उछला। वहीं अदाणी ग्रीन भी 3% चढ़कर कारोबार करता दिखा। इसके साथ ही अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट और अदाणी टोटाल में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) और डाबर (Dabur) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

ASHOK LEYLAND

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 228-232 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें