Dealing Room Check: - बड़े बैंकों के साथ-साथ छोटे सरकारी और NBFCS शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। बजाज फाइनेंस और कैनफिन होम 3 परसेंट से ज्यादा चढ़े। IOB, केनरा, यूको जैसे बैंक भी 5 परसेंट तक ऊपर चढ़कर कारोबार करते नजर आये। हालांकि ऑटो और IT में हल्का दबाव दिखाई दिया। बाजार को विप्रो के Q3 नतीजे पसंद आए। शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। वहीं टेक महिद्रा के ठीक-ठाक नतीजे आये लिहाजा शेयर में हल्का दबाव नजर आया। UBL में 5 परसेंट की तेजी देखने को मिली। TGBCL ने कंपनी को तय समय सीमा में बकाए भुगतान का भरोसा दिया जिससे स्टॉक में उछाल देखने को मिला। इधर डीलर्स ने आज बजाज फाइनेंस (BAJAJ FINANCE) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW ENERGY) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।