Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक बैंकिंग स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Bank of Baroda पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 235-238 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 5:50 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक बैंकिंग स्टॉक और इस शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
CESC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने कहा कि आज शेयर में HNIs द्वारा खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स के मुताबिक लक्ष्य के रूप में इसमें 155-158 के स्तर दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - ट्रंप के ऑटो टैरिफ से ऑटो इंडेक्स करीब एक परसेंट कमजोर नजर आया। टाटा मोटर्स करीब 6 परसेंट टूटकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। ऑटो एंसिलरी में संवर्धन मदरसन, MRF, Balkrishna, Sona BLW भी गिर। KPIT टेक और टाटा टेक भी लुढ़क गये। अदाणी ग्रुप में आज तेजी देखने को मिली। अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी 4% की तेजी के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। इसके साथ ही दूसरे अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी खरीदारी नजर आई। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में रौनक देखने को मिली। 30 मार्च को बोनस शेयर पर विचार से पहले BSE करीब 5 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉपर बना। उधर CDSL और MCX में भी खरीदारी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और सीईएससी (CESC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

Bank of Baroda (BOB)

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज इस शेयर में अप्रैल सीरीज में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 235-238 रुपये के लेवल दिखने की उम्मीद है। इस काउंटर में घरेलू फंड्स की तरफ मजबूत खरीदारी देखने को मिली है।

CESC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें