Dealing Room Check: - रियल्टी और सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिली। इंडेक्स डेढ़ परसेंट तक चढ़े। इसके साथ ही फार्मा कंपनियों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लॉरस लैब 9% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं IT शेयरों में आज दबाव दिखा। अदाणी पोर्ट नतीजों के बाद 4 परसेंट टूटा। नतीजों के बाद टाटा मोटर्स और वोल्टास में भारी गिरावट देखने को मिली। JLR के कमजोर मार्जिन से टाटा मोटर्स 6% से ज्यादा फिसला। वहीं वोल्टास के इंजीनियरिंग और UCP बिजनेस के निराशजनक प्रदर्शन के बाद वोल्टास 12% से ज्यादा टूटा। इधर डीलर्स ने आज बीईएल (BEL) और डिवीज लैब्स (DIVIS LABS) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।