Dealing Room Check: - तेल गैस शेयरों में आज तेजी की बहार देखने को मिली। OIL 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही BPCL, IOC और HPCL भी 3% से ज्यादा ऊपर चढ़कर कारोबार करते नजर आये। कच्चे तेल में आगे नरमी रहने की उम्मीद ने इनमें जोश भरा। IT शेयरों में फॉलो अप खरीदारी दिखी। आईटी इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। विप्रो, टेक महिंद्रा और LTTS दो परसेंट चढ़े। इसके साथ ही फार्मा और ऑटो शेयरों में भी रौनक दिखी। वहीं डिफेंस शेयरों में आज मुनाफावसूली नजर आई। लगातार नौ सत्रों की तेजी के बाद कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली रही। BSE ऑप्शंस टर्नओवर घटने और ASM में जाने से 6% टूटा। इसके साथ ही MCX, CDSL और एंजेल वन में भी तेज गिरावट नजर आई। इधर डीलर्स ने आज गेल (GAIL) और बायोकॉन (Biocon) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।