Dealing Room Check: - आज TCS के नतीजों से पहले IT सेक्टर नर्वस नजर आया। इंडेक्स एक परसेंट कमजोर होकर कारोबार करता रहा। वहीं फार्मा और सरकारी बैंकों में भी गिरावट रही। केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया 2-2 परसेंट नीचे गिर गये। लेकिन चुनिंदा रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी नजर आई। मॉर्गन स्टैनली की बुलिश रिपोर्ट से PFC और REC में अच्छी तेजी रही। दोनों 2-3 परसेंट तक मजबूत हुए। वहीं म्यूचुअल फंड के मजबूत आंकड़ों के चलते HDFC AMC में भी खरीदारी नजर आई। AMC शेयरों पर ICICI सिक्योरिटीज की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद पूरा सेक्टर बझिंग रहा। UTI AMC 5 परसेंट से ज्यादा चढ़कर लाइफ हाई पर पहुंचा। आदित्य बिड़ला सनलाइफ भी भागा। इधर डीलर्स ने आज आयनॉक्स विंड (Inox Wind) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।