Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पब्लिक और मेटल सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: JSW STEEL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस मेटल सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक मेटल शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 950-960 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 11:58 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज पब्लिक और मेटल सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
IRFC पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक HNIs की शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 152-155 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - घरेलू स्टील कंपनियों को सरकार की तरफ से राहत देने की तैयारी के चलते मेटल शेयरों में आज खरीदारी का जोश देखने को मिला। SAIL करीब 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही JSPL, हिंडाल्को और JSW स्टील में भी रौनक नजर आई। GST बैठक में तंबाकू पर 35% ड्यूटी नहीं लगने से ITC में रौनक देखने को मिली। शेयर करीब दो परसेंट ऊपर चढ़ गया। सेकेंड हैंड EV गाड़ियों पर GST 12% से 18% करने से कार ट्रेड का शेयर 5% से ज्यादा फिसला। वहीं GST घटाने का फैसला टलने से बीमा शेयरों में तेज बिकवाली दिखी। न्यू इंडिया एश्योरेंस, GICRE और GO DIGIT में 3 से 8% की गिरावट नजर आई। इधर डीलर्स ने आज जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) और आईआरएफसी (IRFC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

JSW STEEL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने मेटल सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW STEEL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक मेटल शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है।डीलर्स की स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 950-960 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें