Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक रियल्टी स्टॉक और इस पीएसयू शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Macrotech Developers पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 1550-1570 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि रियल्टी शेयरों में घरेलू फंड्स की खरीदारी नजर आई है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 4:37 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक रियल्टी स्टॉक और इस पीएसयू शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
REC के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 425-430 रुपये के लेवल दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - दरों में कटौती से NBFC, रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में फुल जोश नजर आया। रियल्टी इंडेक्स 4 परसेंट से ज्यादा मजबूत हुआ। DLF और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर वायदा के टॉप गेनर बने। इसके साथ ही 5% से ज्यादा चढ़कर बजाज फाइनेंस और श्रीराम फाइनेंस निफ्टी के टॉप गेनर बने। वहीं ब्लाक डील और दरों में कटौती से बजाज फिनसर्व में निचले स्तरों से अच्छी तेजी देखने को मिली। शेयर करीब 2 परसेंट मजबूत हुआ। उधर TVS मोटर और फीनिक्स मिल्स में भी खरीदारी का मूड दिखा। इधर डीलर्स ने आज मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) और आरईसी (REC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

MACROTECH DEVELOPERS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने रियल्टी सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि रियल्टी शेयरों में घरेलू फंड्स की खरीदारी नजर आई है। इसका ओआई 4% बढ़ा है। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 1550-1570 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें