Dealing Room Check: डीलर्स ने आज दो स्टॉक में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: PETRONET LNG पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 325-330 रुपये तक चढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड May 02, 2024 पर 4:59 PM
GMR INFRA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 94-95 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। HDFC BANK, POWER GIRD, TCS और ITC ने बाजार में जोश भरा। हालांकि निफ्टी बैंक में हल्का दबाव देखने को मिला। लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में आज भी खरीदारी नजर आई। पावर सेक्टर के शेयरों में तेजी का करंट दिखा। REC में करीब 9% का उछाल नजर आया। PFC और BHEL में भी 4 से 6% से ज्यादा की तेजी नजर आई। इसके साथ ही NTPC और CESC में भी रौनक देखने को मिली। गोदरेज ग्रुप में पारिवारिक बंटवारे के बाद गोदरेज प्रॉपर्टी और गोदरेज इंडस्ट्रीज में 4 से 6% की तेज गिरावट दिखी। वहीं गोदरेज कंज्यूमर और गोदरेज एग्रोवेट में खरीदारी देखने को मिली। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एक्साइड में और एक्सिस बैंक के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    PETRONET LNG

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पेट्रोलियम सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने पेट्रोनेट एलएनजी (PETRONET LNG) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर चढ़ कर 325-330 रुपये तक जाने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।


    Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Vedanta का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    GMR INFRA

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज इंफ्रा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने जीएमआर इंफ्रा (GMR INFRA) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 94-95 रुपये का पोजीशनल लक्ष्य संभव है। डीलर्स के मुताबिक बड़े FIIs ने शेयर में खरीदारी की है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।