Dealing Room Check: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। HDFC BANK, POWER GIRD, TCS और ITC ने बाजार में जोश भरा। हालांकि निफ्टी बैंक में हल्का दबाव देखने को मिला। लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में आज भी खरीदारी नजर आई। पावर सेक्टर के शेयरों में तेजी का करंट दिखा। REC में करीब 9% का उछाल नजर आया। PFC और BHEL में भी 4 से 6% से ज्यादा की तेजी नजर आई। इसके साथ ही NTPC और CESC में भी रौनक देखने को मिली। गोदरेज ग्रुप में पारिवारिक बंटवारे के बाद गोदरेज प्रॉपर्टी और गोदरेज इंडस्ट्रीज में 4 से 6% की तेज गिरावट दिखी। वहीं गोदरेज कंज्यूमर और गोदरेज एग्रोवेट में खरीदारी देखने को मिली। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज एक्साइड में और एक्सिस बैंक के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
