डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई जोरदार खरीदारी, जानें कितना कमा कर दे सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: POWER GRID पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 325-330 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
CITY UNION BANK पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 190-200 रुपये के लक्ष्य तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है

Dealing Room Check: बाजार में आज सरकारी बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% चढ़ा। SBI में तीन परसेंट से ज्यादा का उछाल नजर आया। इसके साथ ही NBFCs और रियल्टी शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। वहीं ऑटो, फार्मा और मेटल में बिकवाली का दबाव नजर आया। मारुति के नतीजे हर पैमाने पर कमजोर रहे। दूसरी तिमाही में मुनाफा, मार्जिन, आय तीनों अनुमान से कम रहे। लिहाजा नतीजों के बाद शेयर करीब 6% नीचे गिर गया। बाजार को फेडरल बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजे पसंद आए। ये शेयर 8% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं रिजल्ट के बाद IGL 2% ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज पावर ग्रिड (POWER GRID) और सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

POWER GRID

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पावर सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने पावर ग्रिड (POWER GRID) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस स्टॉक में घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी होती दिखाई दी। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 325-330 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।


Taking Stock: निफ्टी 24,450 के ऊपर बंद, मिड स्मॉल-कैप चमके, जानें 30 अक्टूबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल

CITY UNION BANK

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने सिटी यूनियन बैंक (CITY UNION BANK) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें नवंबर सीरीज के लिए मजबूत रोलओवर दिखाई दे रहा है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का मानना है इस शेयर में 190-200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।