Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज बैंक और फार्मा दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: SBI पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स की इस शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 875-880 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Yatin Motaअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 4:47 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज बैंक और फार्मा दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
BIOCON पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। ये शेयर 340-360 रुपये के लक्ष्य तक चढ़ सकता है। डीलर्स के मुताबिक कंपनी द्वारा फंड जुटाने का एलान जल्द हो सकता है

Dealing Room Check: ट्रेंट का शेयर नतीजों के बाद 6 परसेंट से ज्यादा टूटा। आय और मार्जिन अनुमान से कम निकले। मैनेजमेंट ने डिमांड सुस्त पड़ने के संकेत दिए। उधर दूसरी तिमाही में M&M के नतीजे अच्छे रहे। प्रॉफिट और रेवेन्यू में 13 परसेंट की बढ़ोतरी नजर आई। सब्सिडियरी नोवेलिस के खराब नतीजों के बाद हिंडाल्को 8 परसेंट टूट गया। इस गिरावट के साथ ही ये शेयर वायदा का टॉप लूजर बना। EBITDA गाइडेंस सस्पेंड करने से बाजार निराश दिखाई दिया। हालांकि नतीजों के बाद टाटा स्टील में खरीदारी का ट्रेंड देखने को मिला। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई (SBI) और बायोकॉन (BIOCON) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SBI

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में तेजी करवाई है। डीलर्स ने एसबीआई (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि नतीजों से पहले शेयर में घरेलू फंड्स की खरीदारी हुई है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 875-880 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें