डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक पीएसयू कंपनी के स्टॉक और इस बैंकिंग शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: SBI पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 805-810 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
NBCC के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें 112-115 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Dealing Room Check: - रियल्टी कंपनियों के कमजोर सेल्स नंबर ने पूरे सेक्टर की नींव हिलाई। रियल्टी इंडेक्स साढ़े तीन परसेंट लुढ़का। नतीजों के बाद लोढा डेवलपर्स 4 परसेंट फिसला। गोदरेज प्रॉपर्टीज, ओबरॉय रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स जैसे दिग्गज पिछले 1 हफ्ते में 15 परसेंट तक टूटे। डिफेंस, मेटल शेयरों में भी जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। अनुमान से कमजोर नतीजों से कोटक बैंक टूट गया। ये करीब 7 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। इधर नतीजों के बाद एसबीआई कार्ड, सेल, सीडीएसएल वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुए। अच्छे नतीजों और मजबूत कमेंट्री से लॉरस लैब्स दौड़ गया। करीब 7 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। उधर दूसरे फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। सिप्ला करीब 2 परसेंट ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SBI

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर की कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि आज घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इसमें 805-810 रुपये का लक्ष्य दिखने की संभावना जताई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।


Jio Financial का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NBCC

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में HNIs की तरफ से आज खरीदारी देखी गई है। डीलर्स को इसमें 112-115 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स ने स्टॉक में गिरावट में खरीदने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।