Dealing Room Check: - रियल्टी कंपनियों के कमजोर सेल्स नंबर ने पूरे सेक्टर की नींव हिलाई। रियल्टी इंडेक्स साढ़े तीन परसेंट लुढ़का। नतीजों के बाद लोढा डेवलपर्स 4 परसेंट फिसला। गोदरेज प्रॉपर्टीज, ओबरॉय रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स जैसे दिग्गज पिछले 1 हफ्ते में 15 परसेंट तक टूटे। डिफेंस, मेटल शेयरों में भी जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। अनुमान से कमजोर नतीजों से कोटक बैंक टूट गया। ये करीब 7 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना। इधर नतीजों के बाद एसबीआई कार्ड, सेल, सीडीएसएल वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुए। अच्छे नतीजों और मजबूत कमेंट्री से लॉरस लैब्स दौड़ गया। करीब 7 परसेंट चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना। उधर दूसरे फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। सिप्ला करीब 2 परसेंट ऊपर चढ़ गया। इधर डीलर्स ने आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
