Dealing Room Check: - बाजार में आज चोला, श्रीराम फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस 2 से 3% उछले। इसके साथ ही बिजली वायदा की मंजूरी से MCX रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। उधर M&M फाइनेंस करीब 3% उछल गया। इसके साथ ही SBI भी मजबूत हुआ। सरकारी बैंक में तेजी की रफ्तार देखने को मिली। इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा। यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया दो से 4 परसेंट चढ़े। इसके साथ ही IT, मेटल, कैपिटल गुड्स और एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में भी रौनक रही। पावर और हाउसिंग फाइनेंस शेयरों में खरीदारी रही। IREDA करीब 5 परसेंट दौड़ा। PFC और REC भी भागे। उधर हाउसिंग में Repco Home, कैनफिन, PNB Housing और LIC Housing में अच्छी तेजी रही। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई कार्ड (SBI Card) और ग्रैन्यूल्स (Granules) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एसबीआई कार्ड (SBI Card) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस में घरेलू फंड्स की खरीदारी नजर आई है। इसका ओआई 8% बढ़ा है। इसमें ताजा खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 1028-1030 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज फार्मा सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने ग्रैन्यूल्स (Granules) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs की तरफ से इसमें आज ताजा खरीदारी नजर आई है। डीलर्स को लगता है शेयर में 550-555 रुपये के लेवल दिख सकते हैं। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)