Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक फाइनेंस स्टॉक और इस फार्मा शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: SBI Card पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 1028-1030 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि फाइनेंस शेयरों में घरेलू फंड्स की खरीदारी नजर आई है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 3:59 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज एक फाइनेंस स्टॉक और इस फार्मा शेयर में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
Granules के शेयर में डीलर्स ने खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 550-555 रुपये के लेवल दिख सकते हैं

Dealing Room Check: - बाजार में आज चोला, श्रीराम फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस 2 से 3% उछले। इसके साथ ही बिजली वायदा की मंजूरी से MCX रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। उधर M&M फाइनेंस करीब 3% उछल गया। इसके साथ ही SBI भी मजबूत हुआ। सरकारी बैंक में तेजी की रफ्तार देखने को मिली। इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा। यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया दो से 4 परसेंट चढ़े। इसके साथ ही IT, मेटल, कैपिटल गुड्स और एक्सचेंज से जुड़े शेयरों में भी रौनक रही। पावर और हाउसिंग फाइनेंस शेयरों में खरीदारी रही। IREDA करीब 5 परसेंट दौड़ा। PFC और REC भी भागे। उधर हाउसिंग में Repco Home, कैनफिन, PNB Housing और LIC Housing में अच्छी तेजी रही। इधर डीलर्स ने आज एसबीआई कार्ड (SBI Card) और ग्रैन्यूल्स (Granules) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SBI CARD

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एसबीआई कार्ड (SBI Card) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस में घरेलू फंड्स की खरीदारी नजर आई है। इसका ओआई 8% बढ़ा है। इसमें ताजा खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 1028-1030 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें