Dealing Room Check: - दमदार Q3 नतीजों और अच्छी मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद कोफोर्ज और परसिस्टेंट 12 परसेंट तक ऊपर चढ़ गये। कोफोर्ज के मैनेजमेंट ने कहा FY26 भी शानदार रहेगा। इधर परसिस्टेंट मैनेजमेंट ने FY27 तक 2 बिलियन डॉलर आय की उम्मीद जताई। जेनसार टेक्नोलॉजीज भी नतीजों के बाद 13 परसेंट ऊपर चढ़ गया। अच्छे नतीजों और शानदार गाइडेंस ने KEI इंडस्ट्रीज में जोश भरा। शेयर 8 परसेंट से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। UBS ने खरीद की राय के साथ 27% ऊपर के लक्ष्य दिये है। उधर नतीजों के बाद पिडिलाइट में भी फुल एक्शन देखने को मिला। शेयर में 8% का उछाल नजर आया। इधर डीलर्स ने आज सिंजीन (SYNGENE) और कोल इंडिया (COAL INDIA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर में रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सिंजीन (SYNGENE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की कंपनी के शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 855-860 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।
दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने कोल इंडिया (COAL INDIA) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स की तरफ से आज इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 5-7% का ट्रेडिंग अपसाइड लक्ष्य दिख सकते हैं। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशन खरीदारी करने की सलाह है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)