Get App

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज फार्मा और पीएसयू सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: SYNGENE पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फार्मा कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs द्वारा इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 855-860 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 5:32 PM
डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज फार्मा और पीएसयू सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स
COAL INDIA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक आज घरेलू फंड्स की तरफ इस शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 5-7% ट्रेडिंग अपसाइड के लक्ष्य की उम्मीद जताई है

Dealing Room Check: - दमदार Q3 नतीजों और अच्छी मैनेजमेंट कमेंट्री के बाद कोफोर्ज और परसिस्टेंट 12 परसेंट तक ऊपर चढ़ गये। कोफोर्ज के मैनेजमेंट ने कहा FY26 भी शानदार रहेगा। इधर परसिस्टेंट मैनेजमेंट ने FY27 तक 2 बिलियन डॉलर आय की उम्मीद जताई। जेनसार टेक्नोलॉजीज भी नतीजों के बाद 13 परसेंट ऊपर चढ़ गया। अच्छे नतीजों और शानदार गाइडेंस ने KEI इंडस्ट्रीज में जोश भरा। शेयर 8 परसेंट से ज्यादा ऊपर चढ़ गया। UBS ने खरीद की राय के साथ 27% ऊपर के लक्ष्य दिये है। उधर नतीजों के बाद पिडिलाइट में भी फुल एक्शन देखने को मिला। शेयर में 8% का उछाल नजर आया। इधर डीलर्स ने आज सिंजीन (SYNGENE) और कोल इंडिया (COAL INDIA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

SYNGENE

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर में रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने सिंजीन (SYNGENE) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs की कंपनी के शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 855-860 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें