Dealing Room Check: बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी 24800 के पार निकलता हुआ दिखा। बैंक निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता हुआ नजर आया। रियल्टी, FMCG और कंजम्प्शन स्पेस में तगड़ा एक्शन देखने को मिला। आज बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इसके साथ ही फर्टिलाइजर शेयरों में धमाकेदार तेजी रही। RCF, NFL और FACT के शेयर 5 से 8 परसेंट तक दौड़े। मद्रास, नागार्जुन और चंबल फर्टिलाइजर में भी अच्छी खरीदारी देखी गई। इधर डीलर्स ने आज टीवीएस मोटर्स (TVS MOTORS) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
