एक-दो दिनों में 15 रुपये चढ़ सकता है ये स्टॉक, डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज मेटल और इंफ्रा दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: GMR AIRPORTS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस इंफ्रा सेक्टर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इस शेयर में HNIs की खरीदारी नजर आई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 85-88 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 6:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
VEDANTA पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। मेटल शेयरों में घरेलू फंड्स की खरीदारी होती हुई दिखाई दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 470-475 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: मुंबई की रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। लोढ़ा, गोदरेज प्रॉपर्टीज और ओबेरॉय रियल्टी के शेयर करीब 3% चढ़ गये। वहीं फार्मा, IT और ऑटो शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। लेकिन सरकारी बैंक, NBFCs और FMCG शेयरों में हल्का दबाव नजर आया। रियल्टी के साथ सीमेंट शेयरों में दूसरे दिन भी तेजी का मूड देखने को मिला। जेके सीमेंट 5% उछल गया। इसके साथ ही रैमको सीमेंट, अल्ट्राटेक, ग्रासिम और डालमिया भारत में भी 3 से 4 परसेंट की तेजी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR AIRPORTS) और वेदांता (VEDANTA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

GMR AIRPORTS

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने इंफ्रा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR AIRPORTS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक इस काउंटर में FII की बिकवाली जल्द खत्म हो सकती है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 85-88 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इस शेयर में HNIs की खरीदारी नजर आई है।


Taking Stock: बाजार वन मंथ हाई पर पहुंचा, जानें 3 दिसंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

VEDANTA

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज मेटल सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने वेदांता (VEDANTA) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। घरेलू फंड्स की मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। दिसंबर सीरीज में शेयर में ताजा खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 470-475 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।