Dealing Room Check: मुंबई की रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। लोढ़ा, गोदरेज प्रॉपर्टीज और ओबेरॉय रियल्टी के शेयर करीब 3% चढ़ गये। वहीं फार्मा, IT और ऑटो शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। लेकिन सरकारी बैंक, NBFCs और FMCG शेयरों में हल्का दबाव नजर आया। रियल्टी के साथ सीमेंट शेयरों में दूसरे दिन भी तेजी का मूड देखने को मिला। जेके सीमेंट 5% उछल गया। इसके साथ ही रैमको सीमेंट, अल्ट्राटेक, ग्रासिम और डालमिया भारत में भी 3 से 4 परसेंट की तेजी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR AIRPORTS) और वेदांता (VEDANTA) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।
