Get App

डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना लुढ़क सकते हैं दोनों शेयर

Dealing Room Check: POONAWALA FINCORP पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस ऑटो सेक्टर के स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि HNIs द्वारा इसके शेयरों में ताजा बिकवाली हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 320-325 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

Yatin Motaअपडेटेड Dec 18, 2024 पर 11:00 PM
डीलर्स ने आज इन दो स्टॉक में कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना लुढ़क सकते हैं दोनों शेयर
ASHOK LEYLAND पर डीलर्स ने बेयरिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक FII द्वारा शेयर में ताजा बिकवाली हुई है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 210-215 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - सरकारी कंपनियों के शेयरों में लगातार तीसरे दिन बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी PSE इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसल गया। REC, PFC, GAIL और HAL में 3% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। इसके साथ ही सरकारी बैंक, NBFCs और कैपिटल गुड्स में भी तेज गिरावट देखने को मिली। कमजोर बाजार में फार्मा शेयर मजबूत नजर आये। निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब सवा परसेंट उछला। ऑरो फॉर्मा और ल्यूपिन के शयेर 2 से 3% चढ़े। वहीं सिटी की बुलिश रिपोर्ट के बाद सिप्ला 2% ऊपर कारोबार करता नजर आया। इधर डीलर्स ने आज पूनावाला फिनकॉर्प (POONAWALA FINCORP) और अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

POONAWALA FINCORP

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फाइनेंस सेक्टर के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने पूनावाला फिनकॉर्प (POONAWALA FINCORP) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs द्वारा शेयर में बिकवाली हुई है। डीलर्स की स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 320-325 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें