बाजार में तेजी के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Angel One पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 2830-2850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि ब्लॉक डील की खबर से शेयर में आज गिरावट नजर आई

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 4:07 PM
BEL के शेयर में डीलर्स ने बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 400-402 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: - आईटी शेयरों में आज सबसे तगड़ी खरीदारी देखने को मिली।निफ्टी IT इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट चढ़ा। LTIM, MPHASIS और बिड़लासॉफ्ट दो से चार परसेंट चढ़े। वहीं FMCG और ऑटो शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही। लेकिन डिफेंस शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी मुनाफावसूली नजर आई। UBS की बुलिश रिपोर्ट से MCX 6% परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा और वायदा का टॉप गेनर बना। सोने में नरमी और मैक्वायरी की बुलिश रिपोर्ट से टाइटन 3% से ज्यादा चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। दूसरी ज्वेलरी कंपनियों की भी चमक बढ़ी। टेलीकॉम शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। भारती एयरटेल करीब 2 परसेंट चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं वोडाफोन आइडिया दो दिनों में करीब 10 परसेंट भागा। उसी तरह MTNL का शेयर भी आज करीब 18 परसेंट दौड़ा। इधर डीलर्स ने आज एंजेल वन (Angel One) और बीईएल (BEL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

ANGEL ONE

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ब्रोकरेज कंपनी के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने एंजेल वन (Angel One) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि इसमें जल्द ही ब्लॉक डील संभव है। ब्लॉक डील की खबर से शेयर में आज गिरावट नजर आई। इसका OI 5% घटा है। इसमें नये शॉर्ट्स बने हैं। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में 2830-2850 रुपये के लक्ष्य संभव हैं।


बाजार में आज JM Financial ने इन 3 एफएंडओ कॉल्स पर लगाया दांव, Kotak Mahindra Bank पर सुझाया सस्ता ऑप्शन

BEL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज पीएसयू कंपनी के शेयर में खरीदारी की राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने बीईएल (BEL) के शेयर में बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स की ओर से बिकवाली देखने को मिली। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है शेयर में 400-402 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है। आज डिफेंस शेयरों में मुनाफावसूली नजर आई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।