Get App

जोरदार गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: Punjab National Bank पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 102-103 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स का कहना है कि इसके शेयरों में FIIs की ओर से बिकवाली नजर आई है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 4:51 PM
जोरदार गिरावट के बीच इन दो शेयरों में आज डीलर्स ने कराई बंपर बिकवाली, जानें कितना टूटेंगे दोनों स्टॉक्स
Voltas के शेयर में डीलर्स ने बिकवाली करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 1255-1260 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: - बाजार में IT शेयरों की लीडरशिप जारी रही। लगातार तीसरे इसमें खरीदारी दिन दिख रही है। आईटी इंडेक्स करीब एक परसेंट चढ़ा। वहीं डिफेंस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। मझगांव डॉक 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही GRSE, सोलार और BDL में भी रौनक देखने को मिली। फार्मा शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिखाई दिया। फार्मा इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट फिसला। अरबिंदो फार्मा साढ़े तीन परसेंट की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना। इसके साथ ही मेटल, ऑटो और FMCG पर भी दबाव नजर आया। प्राइवेट इक्विटी फंड केदारा कैपिटल ने एक बार फिर विशाल मेगामार्ट ने शेयर बेचे। शेयर करीब 3 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया। इधर डीलर्स ने आज पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और वोल्टाज (Voltas) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

PNB

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने पीएसयू बैंक के शेयर में बिकवाली करवाई है। डीलर्स ने पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि PSU बैंक में FIIs की ओर से बिकवाली नजर आई है। डीलर्स को लगता है कि स्टॉक में जून फ्यूचर्स में 102-103 रुपये के लक्ष्य संभव हैं। डीलर्स ने स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में लॉन्ग अनवांडिंग दिखी है। इसका OI 4% गिरा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें