Dealing Room Check: 150 रुपये चढ़ सकता है ये शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: HDFC BANK पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर 1550-1580 रुपये तक चढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 5:39 PM
HAL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 100-150 रुपये का उछाल देखने को मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: बैंकिंग, मेटल, NBFCs और FMCG शेयरों में सबसे अच्छी रिकवरी नजर आई। चारों सेक्टर इंडेक्स आधा-आधा परसेंट चढ़े। वहीं रियल्टी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। इंफोसिस के कमजोर नतीजों से पूरे IT सेक्टर का मूड खराब हुआ। Q4 में आय और मार्जिन उम्मीद से कम निकले। CC रेवेन्यू में 2.2% की गिरावट रही। FY25 CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस से भी निराशा हाथ लगी। रिकवरी के बावजूद इंफोसिस एक परसेंट नीचे रहा। कमजोर बाजार में भी इंडस टावर में तेजी का फुल सिग्नल नजर आया। NTPC ग्रीन एनर्जी से करार के बाद शेयर 3 परसेंट ऊपर पहुंच गया। ये स्टॉक 1 महीने में करीब 50 परसेंट उछला। इस साल अब तक ये 80 परसेंट चला। वोडाफोन की फंड रेजिंग की खबरों ने स्टॉक में जोश भरा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज पेट्रोनेट में बिकवाली और टाटा पावर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    HDFC BANK

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर का स्तर चढ़ कर 1550-1580 रुपये तक जाने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है।


    Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Hindustan Aeronautics का सस्ता ऑप्शन देगा बड़ा मुनाफा

    HAL

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज पीएसयू सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयर में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 100-150 रुपये का उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक आज FIIs ने पीएसयू शेयर में खरीदारी हुई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।