Dealing Room Check: 30 रुपये से ज्यादा टूट सकता है ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार गिरावट की आशंका

Dealing Room Check: HAVELLS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में अगले हफ्ते ब्लॉक डील संभव है

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 5:34 PM
TCS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 4000-4050 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: रिकॉर्ड ऊंचाई से बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब सवा सौ प्वाइंट फिसला। बैंक निफ्टी में ऊपर से 500 प्वाइंट की गिरावट नजर आई। लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप में रौनक कायम दिखी। 21 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बनी। जेफरीज ने रिलायंस पर 3,580 रुपये का लक्ष्य दिया है। जियो के बाद भारती ने भी मोबाइल टैरिफ बढ़ाया। पोस्ट और प्री पेड प्लान 20 परसेंट तक महंगे हुए। हालांकि दोनों शेयर में ऊपरी स्तरों से मुनाफावूसली देखने को मिली। सरकारी कंपनियों में तेजी की बहार लौटी। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। दिग्गज SBI डेढ़ परसेंट ऊपर रहा। PNB, सेंट्रल, केनरा भी 3 परसेंट तक ऊपर चढ़े। इधर 4 परसेंट तेजी के साथ MGL वायदा का टॉप गेनर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज हैवेल्स और टीसीएस के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    HAVELLS

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने होम एप्लियांस कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने हैवेल्स (HAVELLS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में अगले हफ्ते ब्लॉक डील संभव है। जुलाई सीरीज में शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। ये शेयर गिरकर 1790-1800 रुपये के लेवल तक फिसल सकता है।


    Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Trent का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    TCS

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने टीसीएस (TCS) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि घरेलू फंड्स ने आईटी शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 4000-4050 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।