Get App

Dealing Room Check: 30 रुपये से ज्यादा टूट सकता है ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार गिरावट की आशंका

Dealing Room Check: HAVELLS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में बिकवाली करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में अगले हफ्ते ब्लॉक डील संभव है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 5:34 PM
Dealing Room Check: 30 रुपये से ज्यादा टूट सकता है ये शेयर, जुलाई सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार गिरावट की आशंका
TCS पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 4000-4050 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है

Dealing Room Check: रिकॉर्ड ऊंचाई से बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब सवा सौ प्वाइंट फिसला। बैंक निफ्टी में ऊपर से 500 प्वाइंट की गिरावट नजर आई। लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप में रौनक कायम दिखी। 21 लाख करोड़ मार्केट कैप पार करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बनी। जेफरीज ने रिलायंस पर 3,580 रुपये का लक्ष्य दिया है। जियो के बाद भारती ने भी मोबाइल टैरिफ बढ़ाया। पोस्ट और प्री पेड प्लान 20 परसेंट तक महंगे हुए। हालांकि दोनों शेयर में ऊपरी स्तरों से मुनाफावूसली देखने को मिली। सरकारी कंपनियों में तेजी की बहार लौटी। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। दिग्गज SBI डेढ़ परसेंट ऊपर रहा। PNB, सेंट्रल, केनरा भी 3 परसेंट तक ऊपर चढ़े। इधर 4 परसेंट तेजी के साथ MGL वायदा का टॉप गेनर बना। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज हैवेल्स और टीसीएस के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने होम एप्लियांस कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने हैवेल्स (HAVELLS) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर STBT रणनीति अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में अगले हफ्ते ब्लॉक डील संभव है। जुलाई सीरीज में शेयर में नए शॉर्ट बने हैं। ये शेयर गिरकर 1790-1800 रुपये के लेवल तक फिसल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें