Dealing Room Check: 20 रुपये उछल सकता है ये प्राइवेट बैंक का शेयर, जून सीरीज में इस स्टॉक में जोरदार उछाल संभव

Dealing Room Check: ICICI Bank पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 15 से 20 रुपये का उछाल दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 5:22 PM
Bharat Forge पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 1800-1850 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: कैबिनेट द्वारा 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ाने के फैसले से फर्टिलाइजर शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। चंबल फर्टिलाइजर 16% की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। GNFC में भी 9% की तेजी रही। FACT, RCF, NLF के शेयर 15 से 20 परसेंट तक दौड़े। ग्लोबल डिमांड सुधरने और ब्रोकरेज अपग्रेड से केमिकल सेक्टर में भी जमकर कमाई हुई। नवीन फ्लूराइन 5% उछला। मेटल शेयरों की चमक बढ़ी। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा। FY 25 में डीमर्जर पूरा होने के मैनेजमेंट के भरोसे से वेदांता 6% से ज्यादा चढ़ा। इसके साथ ही नाल्को, हिंडाल्को, NMDC भी 3% उछला। UBS की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद मैप माइ इंडिया में 20% का अपर सर्किट लगा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज इंडिया मार्ट और संवर्धन मदरसन के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

ICICI Bank

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। आज इस शेयर में शॉर्ट कवरिंग हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 12% घटा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 15 से 20 रुपये का उछाल दिख सकता है।


एक एक्सपर्ट ने सिर्फ 2 दिन में कमाया 5% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 5 स्टॉक्स पर खेला दांव

Bharat Forge

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फोर्जिंग, ऑटोमोटिव सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में नई खरीदारी का ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में HNIs द्वारा खरीदारी हुई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 1800-1850 रुपये के लक्ष्य दिखने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।