Dealing Room Check: 60 रुपये उछला सकता है ये बैंकिंग शेयर, डीलर्स ने स्टॉक में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: M&M पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 2400-2425 रुपये तक उछाल आने की उम्मीद है

अपडेटेड May 16, 2024 पर 6:13 PM
KOTAK MAHINDRA BANK पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 50-60 रुपये का पोजीशनल उछाल दिख सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: वीकली एक्सपायरी से पहले निफ्टी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। SBI, RIL, ICICI BANK और मारुति ने दबाव बनाया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयर आज फिर outperform करते नजर आये। IT और रियल्टी शेयरों ने आज बाजार में जोश भरा। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट ऊपर कारोबार करते हुए दिखे। ओबेरॉय रियलिटी 9% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। चौथी तिमाही के नतीजों के बाद डिक्सन टेक में अच्छी रौनक देखने को मिली। शेयर करीब ढाई परसेंट ऊपर कारोबार करता दिखा। वहीं रिजल्ट के बाद बर्जर पेंट और LIC हाउसिंग में भी अच्छी तेजी नजर आई। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    M&M

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 2400-2425 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है। डीलर्स के मुताबिक घरेलू फंड्स ने आज शेयर में खरीदारी की है। शेयर में नई खरीदारी हुई है। इसका ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है।


    Tata Communication का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 2 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

    KOTAK MAHINDRA BANK

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज फाइनेंस सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने कोटक महिंद्रा बैंक (KOTAK MAHINDRA BANK) के शेयर में पोजीशनल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 50-60 रुपये का पोजीशनल उछाल संभव है। डीलर्स के मुताबिक बैंकिंग शेयरों में आज नई खरीदारी हुई है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।