Get App

Dealing Room Check: 6 प्रतिशत उछल सकता है ये आईटी शेयर, इस सीरीज में ये फार्मा स्टॉक करायेगा जोरदार कमाई

Dealing Room Check: Biocon पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 350 से 355 रुपये का लक्ष्य दिखने की उम्मीद है

Yatin Motaअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 5:21 PM
Dealing Room Check: 6 प्रतिशत उछल सकता है ये आईटी शेयर, इस सीरीज में ये फार्मा स्टॉक करायेगा जोरदार कमाई
LTI Mindtree पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इस स्टॉक में 5-6% का उछाल देखने को मिल सकता है

Dealing Room Check: बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली रही। निफ्टी ऊपर से करीब 200 प्वाइंट नीचे आया। HDFC बैंक की कमजोरी ने बैंक निफ्टी भी कमजोर हुआ। बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या चढ़ने वाले शेयरों से ज्यादा रही। दो दिन की जोरदार तेजी के बाद केमिकल, फर्टिलाइजर में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। चंबल फर्टिलाइजर, GNFC, कोरोमंडल में 5 परसेंट की गिरावट नजर आई। RCF, FACT में भी 6 परसेंट की गिरावट रही। वोडाफोन आइडिया के शेयर में 4% का उछाल नजर आया। सोमवार से सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स शामिल होगा। विप्रो सेंसेक्स से बाहर निकलेगा। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज बायोकॉन और एलटीआई माइंडट्री के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फार्मा सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने बायोकॉन (Biocon) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। HNIs ने आज इस शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में जल्द ही 350 से 355 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें