50 रुपये चढ़ सकता है ये गैस स्टॉक, डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए इन दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग

Dealing Room Check: MGL पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि गैस शेयरों में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 30-50 रुपये के उछाल संभव है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 4:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BHARAT FORGE पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 1400-1410 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं

Dealing Room Check: - रेलवे शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। IRFC 5% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं ज्यूपिटर वैगन का शेयर 13% दौड़ा। कवच सिस्टम का ऑर्डर मिलने से कार्नेक्स में 5% का अपर सर्किट लगा। वहीं टीटागढ़, RVNL, टेक्सरेल, रेलटेल में भी रौनक देखने को मिली। देश भर में सीमेंट के दाम 20 रुपये प्रति बोरी बढ़ने से सीमेंट कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। डालमिया भारत करीब चार परसेंट चढ़ा। इसके साथ ही जेके सीमेंट, ACC, रैमको और ग्रासिम में भी खरीदारी देखने को मिली। quick commerce में अमेजॉन के उतरने की तैयारी से डीमार्ट और SWIGGI में 3% से ज्यादा की गिरावट नजर आई। इसके साथ ही जोमैटो में भी दबाव दिखाई दिया। इधर डीलर्स ने आज महानगर गैस लिमिटेड (MGL) और भारत फोर्ज (BHARAT FORGE) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

MGL

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑयल एंड गैस सेक्टर कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने महानगर गैस लिमिटेड (MGL) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक गैस शेयरों में खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक इसमें छोटी अवधि में 30-50 रुपये तक के उछाल संभव हैं। डीलर्स का कहना है दिसंबर फ्यूचर्स OI में 3% का उछाल आया है और शेयर में ताजा खरीदारी नजर आई है।


BHARAT FORGE

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज ऑटो एंसिलरी सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने भारत फोर्ज (BHARAT FORGE) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स ने इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 1400-1410 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।