50 रुपये से ज्यादा उछल सकता है ये स्टॉक, एक दो दिनों में मुनाफे के लिए डीलर्स ने आज इन दो शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

Dealing Room Check: NYKAA पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस फैशन कंपनी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 176-178 रुपये तक के लक्ष्य संभव हैं

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:01 PM
L&T पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक FIIs की शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 3680-3700 रुपये के लेवल तक चढ़ने उम्मीद जताई है

Dealing Room Check: - फार्मा और मेटल शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली। दोनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ गये। फार्मा में करीब 8% उछाल के साथ बायोकॉन वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही HMP वायरस की चिंता के बीच डायग्नोस्टिक शेयरों में रौनक देखने को मिली। डॉ लाल पैथ लैब का स्टॉक 4% से ज्यादा उछला। चीन से सप्लाई चेन पर असर पड़ने से केमिकल शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई। UPL, चंबल फर्टिलाइजर और नवीन फ्लूराइन के शेयर 4% उछल गये। इसके साथ ही GNFC और टाटा केमिकल में भी रौनक देखने को मिली। इधर डीलर्स ने आज नायका (NYKAA) और एलएंडटी (L&T) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

NYKAA

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने फैशन कंपनी के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने नायका (NYKAA) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में घरेलू फंड्स ने खरीदारी की है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स ने स्टॉक के लिए 176-178 रुपये तक के लक्ष्य दिये हैं। डीलर्स का कहना है कि HNIs की शेयर में खरीदारी हुई है।


चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

L&T

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने एलएंडटी (L&T) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें जनवरी सीरीज में ताजा खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने इस स्टॉक पर 3680-3700 रुपये के लक्ष्य की उम्मीद जताई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs की शेयर में खरीदारी नजर आई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।