Dealing Room Check: 50 रुपये उछल सकता है ये हैवीवेट शेयर, जून सीरीज में इस स्टॉक में 150 रुपये का उछाल संभव

Dealing Room Check: RELIANCE INDUSTRIES पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस दिग्गज स्टॉक में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को शेयर में 40-50 रुपये का उछाल दिखने की उम्मीद है

अपडेटेड May 31, 2024 पर 4:56 PM
TRENT पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स ने शेयर में खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स के मुताबिक इन स्टॉक्स में 100-150 रुपये की बढ़त देखने को मिल सकती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dealing Room Check: कल एग्जिट पोल से पहले बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स निफ्टी करीब आधा परसेंट ऊपर निकले। निफ्टी 22600 के पार निकला। बैंक निफ्टी, मिडकैप और स्मॉल कैप में भी जोश लौटता दिखाई दिया। मैक्वायरी की रिपोर्ट के बाद जोमैटो का शेयर 5 परसेंट लुढ़क गया। मौजूदा स्तरों से 50 परसेंट तक की गिरावट की आशंका जताई। आज अदाणी ग्रुप शेयरों में आज जबरदस्त एक्शन के साथ खरीदारी नजर आई। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6% से ज्यादा उछल गया। अदाणी पोर्ट, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी में भी 4 परसेंट तक का उछाल देखने को मिला। इधर आज डीलर्स के डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। डीलर्स ने आज भारती एयरटेल और आईओसी के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

    RELIANCE INDUSTRIES

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने देश की सबसे दिग्गज कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE INDUSTRIES) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स ने कहा कि इसमें F&O ट्रेंड के आधार पर BTST रणनीति अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। शेयर में MSCI की बिकवाली खत्म हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 40-50 रुपये का उछाल संभव है। आज घरेलू फंड्स ने शेयर में खरीदारी की है।


    Motilal Oswal के 2 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Chola Investment का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

    TRENT

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज रिटेल सेक्टर के शेयर में बुलिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने ट्रेंट (TRENT) के शेयर में पोजीशल खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में पोजीशनल उछाल संभव है। जून सीरीज में ये शेयर 100-150 रुपये चल सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।