Dealing Room Check: - हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) की नई BOSS प्रिया नायर को बाजार की सलामी मिली। शेयर करीब 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। FMCG इंडेक्स का जोश भी हाई नजर आया। वह करीब आधा परसेंट मजबूत हुआ। आज का बिग स्टॉक ग्लेनमार्क HERO OF THE DAY बना। नए लाइसेंसिंग करार से 14 परसेंट उछलकर शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा। कमजोर नतीजों से टाटा एलेक्सी करीब ढाई परसेंट नीचे गिर गया। वहीं ZEE एंटरटेनमेंट कमजोर कारोबार करता नजर आया। TCS के कमजोर नतीजों से IT पर कहर टूटा। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 परसेंट कमजोर हो गया। TCS, विप्रो निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल रहे। इधर डीलर्स ने आज पीएफसी, आरईसी (PFC, REC) और जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।