बाजार की दिशा साफ नजर नहीं आ रही है। बाजार के बेंचमार्क इंडक्सेस ने अलग-अलग राह पकड़ ली है। ये इंडेक्सेस एक दूसरे से जुदा मूव दिखा रहे हैं। निफ्टी और सेंसेक्स आधे प्रतिशत ऊपर चढ़कर कारोबार कर रहा है। लेकिन बैंक निफ्टी और मिडकैप में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। FMCG शेयरों में जोरदार तेजी नजर आई है। आज के कारोबार में HUL 2% से ज्यादा उछला। इसके साथ ही रेडिको, मैरिको और नेस्ले में तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स शेयरों में भी रौनक नजर आई। आज L&T के शेयर ने 3% की उछाल के साथ LIFTE TIME HIGH के स्तर को हिट किया। वहीं डीलिंग रूम्स में भी दो स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी हुई।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से पता लगाकर बताया कि आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स पर डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने आज के लिए एक इंश्योरेंस सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। जबकि दूसरे स्टॉक के रूप में उन्होंने ऑटो स्टॉक पर अपने क्लाइंट्स को पोजीशनल खरीदारी करने की राय दी।
दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने टाटा मोटर्स के स्टॉक पर खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स की स्टॉक पर पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। छोटी अवधि के लिए इस स्टॉक पर डीलर्स का लक्ष्य 435-440 रुपये है। शेयर में ताजा खरीदारी देखने को मिली है। आज इसमें OI में 16 लाख शेयर जुड़े हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)