Deepak Fertilisers: मुनाफा 84% बढ़ने से शानदार खरीद, शेयर 8% भागा

Deepak Fertilisers: अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 93 प्रतिशत और ऑपरेटिंग EBITDA 63 प्रतिशत बढ़ा। दीपक फर्टिलाइजर्स का मार्केट कैप 17200 करोड़ रुपये से ज्यादा है

अपडेटेड Nov 16, 2026 पर 3:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Deepak Fertilisers का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11 प्रतिशत बढ़ा।

दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर सोमवार, 16 नवंबर को 8 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। बीएसई पर शेयर की क्लोजिंग 1364 रुपये पर हुई। कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद शेयर खरीद बढ़ी। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 84 प्रतिशत बढ़कर 394 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले मुनाफा 214 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,334 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सितंबर 2025 तिमाही में यह 3,006 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 93 प्रतिशत और ऑपरेटिंग EBITDA 63 प्रतिशत बढ़ा।

पूरे होने वाले हैं 2 बड़े प्रोजेक्ट


दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन के चेयरमैन शैलेश चिमनलाल मेहता का कहना है कि कंपनी के 2 प्रमुख ग्रोथ प्रोजेक्ट पूरे होने के करीब हैं। ये प्रोजेक्ट हैं- गुजरात के दहेज में नाइट्रिक एसिड कॉम्प्लेक्स और ओडिशा के गोपालपुर में TAN प्रोजेक्ट। उम्मीद है कि अक्टूबर-मार्च छमाही से ये प्रोजेक्ट कंपनी के मुनाफे में योगदान देना शुरू कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक दशक में कंपनी ने अमोनिया इंटीग्रेशन से लेकर स्पेशिएलिटी प्रोडक्ट्स, कस्टमर सॉल्यूशंस और रणनीतिक क्षमता विस्तार में जो निवेश किए, अब उनके ठोस परिणाम सामने आने लगे हैं। पूरा भरोसा है कि दीपक फर्टिलाइजर्स काफी मजबूत स्थिति के साथ विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है।

Mahindra Logistics के शेयरों में हाहाकार! MD व CEO के इस्तीफे से 14% तक फिसला

Deepak Fertilisers का शेयर 3 साल में 120 प्रतिशत मजबूत

दीपक फर्टिलाइजर्स का मार्केट कैप 17200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 2 सप्ताह में 19 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह 121 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। 5 साल में कीमत 250 प्रतिशत उछली है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,681.25 रुपये और एडजस्टेड लो 865.45 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।