दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर सोमवार, 16 नवंबर को 8 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। बीएसई पर शेयर की क्लोजिंग 1364 रुपये पर हुई। कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद शेयर खरीद बढ़ी। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 84 प्रतिशत बढ़कर 394 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले मुनाफा 214 करोड़ रुपये था।
