Defence Stocks: एक तरफ घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने मझगांव डाक और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स को फटाफट बेचने की सलाह दी है और आशंका जताई है कि इनके शेयर आधे से भी अधिक नीचे आ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू ब्रोकरेज फर्म KRChoksey ने एक ऐसे डिफेंस स्टॉक डीसीएक्स सिस्टम्स पर दांव लगाया है जिसके लिए जून तिमाही कमजोर रही और नेट प्रॉफिट तेजी से नीचे आ गया। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने इसमें पैसे लगाने की सलाह दी है। आज की बात करें तो डीसीएक्स सिस्टम्स करीब 5 फीसदी उछलकर BSE पर 352.45 रुपये (DCS Systems Share Price) के अपर सर्किट पर बंद हुआ है।
DCX Systems में निवेश के लिए क्या है टारगेट प्राइस
डीसीएक्स सिस्टम्स के लिए जून तिमाही हमेशा से फीकी रही है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हालांकि इसकी प्रिंटेड सर्किट बोर्ड एसेंबली (PCBA) इकाई , Raneal Advanced Systems को 42.4 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ। इसका रेलवे ज्वाइंट वेंचर NIART सिस्टम्स अब स्पीड पकड़ रहा है और 475.2 करोड़ रुपये के एसेट्स के साथ बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के लिए तैयार है। ओवरऑल बात करें तो जून तिमाही में डीसीएक्स सिस्टम्स का सालाना आधार पर रेवेन्यू 19 फीसदी गिरकर 138.1 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 69 फीसदी गिरकर 2.9 करोड़ रुपये पर आ गया।
हालांकि अब ब्रोकरेज फर्म KRChoksey को हेल्दी रिकवरी की उम्मीद है। 1937 करोड़ रुपये के मजबूत ऑर्डर बुक, केबल और हार्नेसिंग में मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन और सिस्टम इंटीग्रेशन के चलते पर ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 519 रुपये पर बरकरार रखा है जो वित्त वर्ष 2026 के अनुमानित EPS (प्रति शेयर आय) के हिसाब से 36 गुने भाव (36x P/E FY26E) पर है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर 13 मार्च 2024 को एक साल के निचले स्तर 235 रुपये पर थे। इस निचले स्तर से 4 ही महीने में यह 92 फीसदी से अधिक उछलकर पिछले महीने 3 जुलाई 2024 को 352.45 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इस रिकॉर्ड हाई से फिलहाल यह 22 फीसदी डाउनसाइड है जो ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से निवेश का शानदार मौका है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।