Defence stocks : DAC से 80000 करोड़ रुपए के रक्षा सौदे मंजूर, ऐक्शन में BEL, BEML, BDL और HAL जैसे डिफेंस शेयर

Defence stocks:सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल से 80,000 करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी मिल गई है। T90 टैंक के आधुनिकीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही MI-17 हेलीकॉप्टर के मॉर्डनइजेशन को भी मंजूर कर लिया गया है

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
DAC की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में CDS समेत तीनों सेनाध्यक्ष भी मौजूद थे

Defence stocks : मंथली एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार पर दबाव बढ़ा है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 25950 के करीब दिख रहा है। RIL, BHARTI, ICICI BANK और इंफोसिस ने दबा बनाया है। बैंक निफ्टी भी करीब 200 अंक नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली ज्यादा है। सूत्रों के मुताबिक Defence Acquisition Council में 80,000 करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी मिल गई है। Astra Mark II मिसाइल खऱीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही T-90 टैंक और MI-17 हेलीकॉप्टर के मॉर्डनइजेशन पर भी मुहर लगी है। इस खबर के चलते BEL, BEML, BDL और HAL जैसे डिफेंस शेयर फोकस में हैं।

80,000 Cr के रक्षा सौदे मंजूर

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) से 80,000 करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी मिल गई है। T90 टैंक के आधुनिकीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही MI-17 हेलीकॉप्टर के मॉर्डनइजेशन को भी मंजूर कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक MRSAM, Astra Mark-II मिसाइल खरीद को भी मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा Loitering Munitions खरीद को भी को मंजूरी दे दी गई है।


सूत्रों के मुताबिक Refuellers & AWACS के RFP में बदलाव को भी मंजूरी मिल गई है। DAC की बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में CDS समेत तीनों सेनाध्यक्ष भी मौजूद थे।

आज कैसी रही डिफेंस शेयरों की चाल

मिश्रा धातु निगम (मिधानी) के शेयर इंडेक्स के टॉप गेनर रहे। यह स्टॉक इंट्राडे करीब 11 प्रतिशत बढ़कर 353.50 रुपये प्रति शेयर तक गया। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर करीब 3 प्रतिशत बढ़े। जबकि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयर इंट्राडे में 2 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़े।

भारत डायनेमिक्स (BDL) के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जबकि एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स और BEML के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई । कोचीन शिपयार्ड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के शेयरों में करीब 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई । जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), ज़ेन टेक्नोलॉजीज, डेटा पैटर्न्स (इंडिया) और सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में हैं। ट्रेंड के विपरीत, पारस डिफेंस और भारत फोर्ज के शेयर मामूली नुकसान के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

 

 

Coforge-Encora Deal : Coforge ने किया IT सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े विदेशी अधिग्रहण का ऐलान, जानिए ब्रोकरेज की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।