दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट बढ़ाना चाहती है यूजर डेवलपमेंट फीस, एयरलाइंस ने किया विरोध

एयरलाइंस कंपनियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि टैरिफ बढ़ने पर किरायों पर असर पड़ेगा। टैरिफ बढ़ने पर डिमांड पर असर पड़ना संभव है। इंडिगो, एयर इंडिया, IATA और FIA ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। DIAL का अगले 5 साल के लिए टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव है

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
एयरलाइंस कंपनियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि टैरिफ बढ़ने पर किरायों पर असर पड़ेगा। टैरिफ बढ़ने पर डिमांड पर असर पड़ना संभव है

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड यानी DIALअगले 5 साल के लिए पैसेंजर से लिए जाने वाले यूजर डेवलपमेंट फीस को बढ़ाना चाहती है। DIAL, पीक आवर और बिजनेस क्लास में चलने वाले यात्रियों से ज्यादा फीस लेना चाहती है । लेकिन ये प्रस्ताव एयरलाइंस को पसंद नहीं आ रहा । एयरलाइंस और इनके एसोसिएशन ने एयरपोर्ट टैरिफ रेगुलेटर AERA से इस प्रस्ताव का विरोध किया है । इसपर और अधिक जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता रोहन सिंह ने बताया कि DIAL के दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्तावित टैरिफ बढ़ोतरी का विरोध हो रहा है।

DIAL  इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करता है। डायल GMR ग्रुप के नेतृत्व वाला एक कंसोर्टियम है। दिल्ली एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाले DIAL  ने ऑफ पीक ऑवर्स और पीक ऑवर्स के लिए घरेलू यात्रियों से अलग-अलग यूडीएफ लगाने की मांग की है। सामान्यतौर पर एयरपोर्ट पर सुबह 5 बजे से 8.55 बजे तक और शाम 6 बजे से 20.55 बजे तक पीक आवर्स होते हैं। घाटे में चल रही DIAL  ने 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2029 तक की चौथी नियंत्रण अवधि के लिए अपने टैरिफ प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के यात्रियों के लिए अलग-अलग यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) का प्रस्ताव दिया है

इंडिगो, एयर इंडिया, IATA और FIA ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई


एयरलाइंस कंपनियों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि टैरिफ बढ़ने पर किरायों पर असर पड़ेगा। टैरिफ बढ़ने पर डिमांड पर असर पड़ना संभव है। इंडिगो, एयर इंडिया, IATA और FIA ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। DIAL का अगले 5 साल के लिए टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव है। उसने ट्रैवल क्लास और टाईम के आधार पर अलग-अलग टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। DIAL का कहना है कि बढ़े हुए टैरिफ से हवाईअड्डे के विकास में मदद मिलेगी।

प्रोमोटरों की तरफ से फिर खरीदारी शुरू होना एक शुभ संकेत, बैंकिंग और कंजम्पशन शेयर भरेंगे उड़ान -पराग ठक्कर

प्रस्तावित टैरिफ 315 -610 रुपए प्रति पैसेंजर के बीच

फिलहाल एयरपोर्ट पर 145 रुपए प्रति पैसेंजर का चार्ज लगता है। UDF, लैंडिंग और पार्किंग मिलाकर लगभग 145 रुपए प्रति पैसेंजर चार्ज किया जाता है। प्रस्तावित टैरिफ 315 -610 रुपए प्रति पैसेंजर के बीच है। AERA टैरिफ पर मार्च 2025 तक अंतिम फैसला लेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।